सातारा के पालकमंत्री शंभुराजे देसाई का दावा अब ढीली पड़ गई महाविकास आघाडी की वज्रमुट्ठी

  • अब ढीली पड़ गई महाविकास आघाडी की वज्रमुट्ठी
  • अब ढीली पड़ गई महाविकास आघाडी की वज्रमुट्ठी

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-07 17:14 GMT

डिजिटल डेस्क, पुणे। महायुति में अजीत पवार के शामिल होने से शिवसेना (शिंदे गुट) में कोई नाराज नहीं है। इसके साथ ही महायुति में राष्ट्रवादी कांग्रेस के आने से महाविकास आघाडी की वज्रमुट्ठी अब ढीली पड़ गई है, यह दावा शिंदे गुट के नेता एवं सातारा जिले के पालकमंत्री शंभुराजे देसाई ने किया है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि बहुमत देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और उसका चुनाव चिन्ह अजित पवार को ही मिलेगा। उन्होंने मौजूदा सियासी हालातों पर कहा कि, अजित पवार के महायुति में शामिल होने से शिंदे गुट नाराज नहीं है। हम 50 लोग हैं और हमारा दारोमदार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कंधों पर है। पहले महायुति में 9 पार्टियां थीं, अब राष्ट्रवादी दसवीं पार्टी के रूप में शामिल हो गई है। शिंदे गुट ने हमेशा राष्ट्रवादी कांग्रेस की आलोचना की। मंत्री देसाई ने कहा कि अजित पवार एक चलता सिक्का हैं। उन्होंने अपनी सोच और नीति बदल ली है। अजित पवार के आने से हमारी ताकत बढ़ी है। ठाकरे गुट के सांसद संजय राऊत ने कहा था कि शिंदे गुट के 17 विधायक हमारे संपर्क में हैं। इस पर मंत्री देसाई ने राऊत को नाम बताने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वे केवल बातें करते हैं और बाद में मुंह के बल गिरते हैं।

पालकमंत्री देसाई ने कहा कि जिले में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी। इस वर्ष समय से पहले ही तय कर लिया गया कि विकास कार्यों के लिए 100 प्रतिशत धनराशि कैसे खर्च की जाएगी। इसके लिए जुलाई के अंत तक अधिकतम कार्य का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इससे शत-प्रतिशत धनराशि समय पर खर्च होगी। 

Tags:    

Similar News