पुणे रेलवे ने बेटिकटों से वसूला डेढ़ करोड़ का जुर्माना

बेटिकटों से वसूला डेढ़ करोड़ का जुर्माना

Bhaskar Hindi
Update: 2023-09-06 15:21 GMT

डिजिटल डेस्क, पुणे। रेलवे प्रशासन बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। सेंट्रल रेलवे के पुणे सेक्शन में अगस्त महीने में 19 हजार से ज्यादा बिना टिकट यात्री पाए गए हैं। इनसे 1 करोड़ 43 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। रेलवे प्रशासन की ओर से बेटिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा, ऐसे में बेटिकट यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

यह अभियान मध्य रेलवे के पुणे रेलवे डिवीजन में टिकट चेकिंग टीमों के माध्यम से विभिन्न यात्री ट्रेनों में लागू किया गया था। अगस्त में टिकट निरीक्षण के दौरान 19 हजार 101 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। इनसे 1 करोड़ 43 लाख 56 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही अनियमित यात्रा करने वाले 9 हजार 149 लोगों पर 51 लाख 45 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. इसके साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन के सामान ले जा रहे 234 लोगों से 26 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है।

रेल प्रशासन की ओर से टिकट चेकिंग अभियान लगातार जारी है। रेलवे ने अपील की है कि यात्री वैध टिकट के साथ यात्रा करेंं नहीं तो उन्हें रेलवे एक्ट के तहत जुर्माना भरना होगा और नहीं देने पर जेल की सजा भी हो सकती है। यह कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक इंन्दु दुबे के मार्गदर्शन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ब्रिजेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डाॅ. मिलिंद हिरवे के समन्वय और मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे के नेतृत्व में टिकट निरीक्षक और रेलवे सुरक्षा बल की मदद से आयोजित किया गया था।


Tags:    

Similar News