महिला यात्री से 20 लाख का सोना बरामद, प्राइवेट पार्ट में छिपा रखे थे पेस्ट भरे कैप्सूल

  • महिला यात्री से 20 लाख का सोना बरामद
  • पुणे एयरपोर्ट पर कार्रवाई
  • शरीर में छिपाया था पेस्ट भरा कैप्सूल

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-04 16:02 GMT

डिजिटल डेस्क, पुणे। स्पाइसजेट की फ्लाइट से आई एक महिला यात्री के पास से 20 लाख रुपए कीमत का 423 ग्राम सोना जब्त किया गया है। जो दुबई से आई थी। यह कार्रवाई कस्टम विभाग (सीमा शुल्क) ने की है। महिला ने प्राइवेट पार्ट में सोने की पेस्ट से भरे हुए कैप्सूल छुपाए थे। इस मामले में 41 साल की महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कस्टम के मुताबिक, शनिवार को स्पाइसजेट एसजी-52 फ्लाइट से हिला यात्री एयरपोर्ट पहुंची।

 गतिविधियां संदिग्ध लगीं

महिला के ग्रीन चैनल पार करने के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। अधिकारियों को संबंधित महिला पर शरीर के अंदर कुछ सामान छुपाने का संदेह था। इसलिए अधिकारियों ने गहन जांच की। जब अस्पताल में उसका एक्स-रे किया गया, तो उसके शरीर में 423 ग्राम सोने के पेस्ट वाले दो सफेद कैप्सूल पाए गए। इस मामले में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कस्टम विभाग की पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Tags:    

Similar News