जबरन धर्मांतरण की कोशिश को लेकर 3 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज

  • जबरन धर्मांतरण की कोशिश
  • 3 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-12 15:29 GMT

डिजिटल डेस्क, पुणे। पिंपरी चिंचवड़ के रहाटनी में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में वाकड पुलिस स्टेशन में तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वाकड पुलिस ने तीनों महिलाओं को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने कहा कि तीन महिलाओं ने 39 वर्षीय शिकायतकर्ता पर 'बाइबल पढ़ने का दबाव डालकर उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, तीन महिलाएं 39 वर्षीय शिकायतकर्ता के घर बार-बार आती थीं और बाइबिल पढ़ती थीं, कहती थीं कि आप ईसा मसीह पर विश्वास करें। शिकायत करने वाली महिला ने उन्हें बार बार बताया वह उनकी बात को समझ नहीं पाती है। इसके बाद भी तीनों महिलाएं परिवर्तन के लिए जोर देती रहीं।

सोमवार (10 जुलाई) को दोपहर लगभग 3 बजे तीन महिलाएं शिकायतकर्ता के घर में जबरन घुस गईं, फिर से शिकायतकर्ताओं को मजबूर किया। जब यह सब चल रहा था, शिकायतकर्ता ने संबंधित महिलाओं को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वे बाहर नहीं जा रही थीं। आख़िरकार उन्होंने अपने भतीजे को बुलाया और महिलाओं को बाहर निकालने की कोशिश की। जब वह नहीं गई तो पुलिस को बुलाया गया। संबंधित महिलाओं को लेकर वाकड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश जवादवाड के अनुसार, वाकड पुलिस ने उन तीनों महिलाओं को नोटिस जारी किया है।

Tags:    

Similar News