हिमाचल में आई बाढ़ में फंसे पुणे के 17 सैलानी

  • भारी बारिश और बाढ़
  • हिमाचल में आई बाढ़ में फंसे पुणे के 17 सैलानी

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-12 15:34 GMT

डिजिटल डेस्क, पुणे. उत्तरी राज्य इस समय भारी बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे हैं। बाढ़ और बारिश के कारण 17 पर्यटक हिमाचल प्रदेश में फंसे होने की जानकारी सामने आई है। इन 17 में 10 लोगों से मंगलवार को संपर्क हो चुका है। उनके परिजनों ने जिला प्रशासन को सूचना दी कि वह सुरक्षित स्थान पर हैं। हालांकि, बाकी 7 पर्यटकों से अभी भी संपर्क नहीं हो पाया है।

हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी का 50 साल पुराना पुल बह गया है। इसी बीच, पुणे जिले के कुछ नागरिक पर्यटन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य में गए हैं। हालांकि, 4 से 9 जुलाई तक चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के मनाली में पर्यटन के लिए गए 17 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सोमवार और मंगलवार तक इनमें से दस लोगों से संपर्क किया जा चुका है। उनके परिजनों ने मंगलवार को जिला प्रशासन को सूचना दी कि वह अब सुरक्षित स्थान पर हैं। हालांकि, बाकी सात लोगों से संपर्क नहीं हो पाने के कारण इसकी जानकारी राज्य सरकार को दे दी गई है। राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है।

Tags:    

Similar News