पन्ना: युवाओं को जोडऩे की मुहिम को लेकर युवा मोर्चा ने की जिला स्तरीय बैठक

  • युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशन में प्रदेश व्यापी युवा चौपाल
  • युवाओं को जोडऩे की मुहिम को लेकर युवा मोर्चा ने की जिला स्तरीय बैठक

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-01 08:23 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशन में प्रदेश व्यापी युवा चौपाल के माध्यम से यूथ कनेक्ट का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा पन्ना की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य व खजुराहो लोकसभा के संयोजक सतानंद गौतम, भाजपा जिला महामंत्री विवेक मिश्रा, भाजयुमो पन्ना जिलाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय उपस्थित रहे। बैठक में पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिलेभर में पंचायत स्तर एवं नगर वार्ड स्तर तक चौपाल आयोजित की जाएगी जिससे पार्टी की नीति-रीति से अवगत कराते हुए केंद्र में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शशांक वर्मा और आभार संदीप यादव द्वारा किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़े -शिक्षिका सावित्री देवी शुक्ला हुई सेवानिवृत, 35 वर्षो से अधिक समय तक आदिवासी बच्चों को पढ़ाया

Tags:    

Similar News