पन्ना: 10 से 15 जनवरी तक होंगे महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम

  • 10 से 15 जनवरी तक होंगे महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम
  • लाडली बहनों के खातों में 10 जनवरी को राशि होगी जमा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-01-08 08:31 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शासन के निर्देशानुसार आगामी 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में बहनों के खातों में 10 जनवरी को राशि अंतरित की जाएगी। मकर संक्रान्ति पर्व के दौरान भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रमों में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये क्रियान्वित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनके रोजगार पर आधारित कार्यक्रम भी होंगे। युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के लिए कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े -विकसित भारत संकल्प यात्रा में मिल रहा है योजनाओं का लाभ

स्वामी विवेकानंद के विचारों व उनके सांस्कृतिक अवदानों के बारे में परिचर्चाएं, निबंध लेखन, संभाषण और गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। समाज में स्वामी विवेकानंद के विचारों का सामाजिक संगठनों के माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मकर संक्रान्ति पर्व पर परंपरागत खेलों को बढावा देने वाले कार्यक्रम सहित युवाओं को मकर संक्रान्ति का वैज्ञानिक महत्व बताने के लिये कार्यक्रम और भजन मण्डलियों के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अन्य देशी खेलों के आयोजन तथा पतंगबाजी में चायना डोर के उपयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News