पन्ना: लाडली बहनों को 10वीं किश्त राशि का अंतरण एक मार्च को

  • लाडली बहनों को 10वीं किश्त राशि का अंतरण एक मार्च को
  • राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-01 07:47 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री लाडली बहना अंतर्गत पात्र हितग्राही बहनों को इस बार 10 तारीख के स्थान पर शुक्रवारए 01 मार्च को योजना की किश्त राशि का अंतरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन से हितग्राही लाडली बहनों को सिंगल क्लिक के जरिए 10वीं किश्त राशि का अंतरण करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े -अचल संपत्ति के मूल्य निर्धारण के लिए बैठक 5 मार्च को

जिला मुख्यालय पर एक मुख्य कार्यक्रम स्थल सहित नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में योजना के हितग्राही महिलाओं सहित लाडली बहना सेना, शौर्यादल की सदस्य, 15 वर्ष से अधिक आयु की लाडली लक्ष्मी योजना की बालिका हितग्राही तथा स्वसहायता समूह की महिलाएं विशेष रूप से शामिल होंगी। जिला कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े -जिला आबकारी अधिकारी भगवान सिंह को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई

Tags:    

Similar News