पन्ना: कलेक्टर ने आंवला का पौधा रोपित कर किया वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ

कलेक्टर ने आंवला का पौधा रोपित कर किया वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-09 05:29 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शासन के निर्देशानुसार पन्ना जिले में भी वर्षा ऋतु के दौरान वृहद स्तर पर वृक्षारोपण की कार्ययोजना निर्धारित की गई है। उद्यान विभाग सहित मुख्यत: वन, नगरीय विकास एवं आवास और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर सुरेश कुमार ने आंवला का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय, अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र, सहायक संचालक उद्यानिकी पी.के. श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पौधे रोपकर सुरक्षा का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े -बायो डीजल देने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

पौधरोपण पश्चात वायुदूत एप में सेल्फी भी अपलोड की गई। एक पेड मां के नाम के संकल्प के साथ पौधे रोपित किए गए। कलेक्टर श्री कुमार ने इस अवसर पर आव्हान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण को अपना सामाजिक और प्राकृतिक कत्र्तव्य मानकर पूरा करें। इस अभियान में हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य रोपित करे। किसान अपने खेतों की मेढ पर फलदार और छायादार वृक्ष लगाएं। विद्यार्थी अपने शिक्षण संस्थान परिसर तथा घरों के आसपास पौधे रोपित करें। वायुदूत एप के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से रोपित पौधों की जानकारी भी ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े -आकाशीय बिजली गिरने से दो बैलों की मौत, एक व्यक्ति घायल

Tags:    

Similar News