पन्ना: न्यू मॉरिशन विद्यालय के वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओ ने प्रस्तुत किए विभिन्न कार्यक्रम

  • न्यू मॉरिशन स्कूल का ८वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया
  • न्यू मॉरिशन विद्यालय के वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओ ने प्रस्तुत किए विभिन्न कार्यक्रम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-02-01 10:31 GMT

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। शाहनगर मुख्यालय में स्थित शैक्षिणक संस्था न्यू मॉरिशन स्कूल का ८वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों सरपंच मनोज जैन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुलभ उरमलिया, अरविन्द सिंह, बृजेश जैन, विद्यालय संचालक बृजेश सेन, प्रधानाचार्य संपत वर्मा, नंद किशोर, शैलेन्द्र गुप्ता, सियाराम सेन, पत्रकार जीतेन्द्र दुबे द्वारा सरस्वती माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्जवलन किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा वार्षिक उत्सव में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, नाटकों की प्रस्तुतियां दी गई। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सुन्दर झांकी के साथ ही महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता पर नाट्य मंचन सहित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली प्रस्तुतियों को दर्शकों द्वारा भरपूर सराहा गया।

यह भी पढ़े -दस्तक विटामिन ए अनुपूरण अभियान का हुआ शुभारंभ

विद्यार्थी परिषद ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को किया सम्मानित

१२ जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर की शैक्षणिक संस्थाओं में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कक्षा १०वीं की छात्रा गौरी सिंह, बी.पी. मेमोरियल हायर सेकेन्डरी स्कूल शाहनगर द्वितीय स्थान प्राप्त १२वीं की छात्रा साक्षी दुबे, सीएम राईज विद्यालय शाहनगर, तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा साक्षी सिंह राजपूत बी.पी. मेमोरियल हायर सेेकेन्डरी स्कूल को प्रमाण पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया। आयोजन में भूपेन्द्र शिकरवार, अजीत यादव, वैभव लखेरा, कृष्ण कुमार तिवारी, सत्यम सोनी, आकांक्षा शुक्ला, प्रदीप सिंह, राज सिंह तोमर, हर्षित राय, बर्षा पाण्डेय, वर्षा लखेरा, इन्द्रजीत सिंह, तस्लीम खॉन, वर्षा दुबे, सुशील सोनी, रिया जैन, श्रीमती प्रीति दुबेदी, रवि, सूरज, अरिमर्दन सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, साक्षी चौबे का सराहनीय योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन सियाराम सेन एवं रामशरण सिंह ने किया। 

यह भी पढ़े -डायमण्ड पब्लिक विद्यालय में १०वीं के छात्रों को दी गई विदाई

Tags:    

Similar News