पन्ना: शिखर सम्मान से सम्मानित साहित्यकार अश्विनी कुमार के उपन्यास का हुआ लोकापर्ण

  • पन्ना जिले के साहित्यकार मध्य प्रदेश शासन के शिखर सम्मान से सम्मानित
  • शिखर सम्मान से सम्मानित साहित्यकार अश्विनी कुमार के उपन्यास का हुआ लोकापर्ण

Bhaskar Hindi
Update: 2024-01-31 08:31 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना जिले के साहित्यकार जो कि मध्य प्रदेश शासन के शिखर सम्मान से सम्मानित हैं। मध्यप्रदेश राजभाषा प्रचार समिति के तत्वावधान में अश्विनी कुमार दुबे के उपन्यास हमारे हिस्से की छत का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानस भवन के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, मुख्य अतिथि अक्षरा के संपादक मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंद्र, गोविंद गोस्वामी व सुरेंद्र बिहार उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत सुरेश पटवा ने किया। रघुनंदन शर्मा ने कहा कि घर हर व्यक्ति की जरूरत है सिर्फ बंदर ऐसा प्राणी है जिस घर की जरूरत नहीं होती लेकिन हम मनुष्य हैं और हमें अपना घर बनाना चाहिए या हमें अपना घर हर हालत में मिलना चाहिए परिवार हमारा आदर्श माता-पिता देव तुम हो और बच्चे श्रवण कुमार इस प्रकार इस उपन्यास का दूसरा पक्षी बनता है जो आदर्श समाज के निर्माण की परिकल्पना को निरूपित करें। बौद्धिक चर्चा में भाग लेते हुए मनोज श्रीवास्तव ने उपन्यास की गंभीर मीमांसा की जिसमें उन्होंने बताया कि यह एक मध्वर्गीय परिवार की व्यथा कथा का वास्तविक चित्रण है।

यह भी पढ़े -आदिवासी परिवार की महिलाएं मुर्गीपालन गतिविधि से बनेंगी आत्मनिर्भर

एक मध्यवर्गीय परिवार के मुखिया के लिए एक मकान बनाना वास्तव में बहुत मुश्किल काम है और इस मुश्किल काम को पूरा करने में वह कितनी जद्दोजहद से गुजरता है इसका विस्तार से विवरण इस उपन्यास में है। सुरेश सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी ने विषय का एक अलग पक्ष निरूपित करते हुए बताया कि हमें हर परिवार में देवताओं की तरह माता-पिता को रखना चाहिए एवं श्रवण कुमार की तरह बच्चों को होना चाहिए। यदि हम इस परिकल्पना को लेकर आगे चलेंगे तो हम एक स्वस्थ और सुंदर समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में दादा कैलाश चन्द्र पंत की विशेष उपस्थिति रही। अश्विनी कुमार दुबे ने अपने व्यक्तत्व में अपनी रचना यात्रा एवं उपन्यास की कथावस्तु पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन चंद्रभान राही ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात गोकुल सोनी ने आभार व्यक्त किया। जिसमें उन्होंने बताया की बहुत थोड़े से समय पर इस शहर के व्यस्त साहित्यकार सुदर्शन सोनी, अशोक धमेनिया इत्यादि ने समय निकालकर इस कार्यक्रम में पधारे श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। 

यह भी पढ़े -नांदचांद व चल्ली के बीच बन रहे स्टॉप डैम में हो रहा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग

Tags:    

Similar News