पन्ना: पन्ना-अमानगंज मार्ग में सडक हादसा, पिकअप ने कार के मारी जोरदार ठोकर, महिला की मौत, दो घायल

  • पन्ना-अमानगंज मार्ग में सडक हादसा
  • पिकअप ने कार के मारी जोरदार ठोकर,
  • महिला की मौत, दो घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-06 10:46 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना-अमानगंज रोड अमझिरिया टोल के आंगे बराछ मोड के पास पिकअप तथा कार मे टक्कर हो गई। जिसमें कार में सवार महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना 108 एम्बूलेंस तथा पुलिस को दी गई। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल लाकर ईलाज के लिए भर्ती किया गया तथा मृतकमहिला का शव पीएम हाउस में रखा गया। जानकारी के अनुसार खजुराहो घूमकर वापिस भिलाई जा रहे कार में सवार तीन लोग कार क्रमांक सीजी- 07-सीडब्लू-1808 कार से अमझिरिया के आंगे बराछ मोड के पास पंहुचे थे। उसी दौरान सामने से मुर्गो से लदी पिकअप कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक रही की कार तथा पिकअप गाडी आपस में फंस गई। जिसमं कार सवारं को प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बडी मशक्कत के बाद निकाला गया।

यह भी पढ़े -बकरी पालक को जंगल में बंधक बनाकर मारपीट, चालीस नग बकरियों को लूटकर ले गए बदमाश

कार में सवार भिलाई निवासी देवेन्द्र पाल सिंह उम्र 57 वर्ष पुत्र सुखबीर सिंह 17 वर्ष तथा हेमलता 44 वर्ष सवार थे। जिसमे हेमलता की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा देवेन्द्र पाल सिंह तुंग तथा खुशबीर सिंह बुरी तरह घायल हुए है। प्रत्यक्षदर्शी नरेन्द्र ने बताया कि घटना होने के बाद 108 एम्बूलेंस को सूचना दी गई। इसके बाद मृतक तथा घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि दुर्घटना कारित करने वाले पिकअप वाहन की नम्बर प्लेट भी गायब थी। घटना के पश्चात पिकअप में सवार चालक तथा उसका साथी वाहन छोडकर भाग खड़े हुए। इसके पूर्व ही एक पिकअप चालक द्वारा दवा एमआर को टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी भी घटना स्थल पर मौत हो गई थी।  

यह भी पढ़े -ठेकेदार की मनमानी के चलते विलम्ब से हो रहा अम्हां बांध का निर्माण, किसानों को सिंचाई के लिए करना होगा और इंतजार

Tags:    

Similar News