पन्ना: सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 2 से 7 जुलाई तक

  • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल
  • सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 2 से 7 जुलाई तक

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-12 11:18 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 25 मई से 20 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। जिसका परीक्षा परिणाम 14 मार्च 2024 को घोषित किया गया है। सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों हेतु सफल अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की परीक्षा जिसमें शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट होगी जिसे जेल विभाग स्वयं लेगा। प्रथम चरण में चयनित उम्मीदवारों का शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम भोपाल में 02 से 07 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जाएगा। जिसका विस्तृत विवरण मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़े -कलश यात्रा के साथ श्री जुगल किशोर मंदिर में भागवत कथा प्रारंभ,१८ जून तक आयोजित होगी कथा

सफल अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रपत्रों को निकालकर नियत तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी सहित शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट हेतु उपस्थित हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सहायक जेल अधीक्षक के 33 पद एवं जेल प्रहरी के 200 पदों हेतु मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा क्रमश: 414 एवं 2264 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण हेतु पात्र पाया गया है। जिनका द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट लिया जाना है। शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों में से मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल अंतिम चयन सूची जारी करेगा जिन्हें जेल विभाग द्वारा प्रहरी के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े -राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का छ: दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Tags:    

Similar News