पन्ना: धरम सागर तालाब में एनसीसी कैडेट ने चलाया सफाई अभियान

  • छत्रशाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना
  • धरम सागर तालाब में एनसीसी कैडेट ने चलाया सफाई अभियान

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-18 10:24 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। छत्रशाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सिद्धू सिंह ने बताया कि २५ एमपी बटालियन एनसीसी छतरपुर के कर्नल बी.के.एस. चौहान के निर्देशानुसार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी.एस. परमार के संरक्षण में पुनीत सागर अभियान एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे जल गंगा संवद्र्धन अभियान अंतर्गत पन्ना जिले में स्थित धरम सागर तालाब को एनसीसी के कैडटों द्वारा साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। पुनीत सागर अभियान अंतर्गत पुनीत सागर अभियान अंतर्गत जल को स्वच्छ बनाए रखने हेतु जलीय घास का उन्मूलन, जलकुंभी का उन्मूलन, प्लास्टिक कचरा मुक्त सरोवर एवं जल में पाए गए अन्य कचरों की निकासी की गई।

यह भी पढ़े -मशीनों ने छीना कामगारों से मजदूरी का रोजगार, काम के अभाव में हर साल बढ़ रही है मजदूरों के पलायन की रफ्तार

कैडेटों द्वारा धर्म सागर तालाब से जलीय घास को निकाला गया जिससे धरम सागर तालाब के घाट पर घास का एक बड़ा ढेर बन गया। महाविद्यालय के 20 से 25 कैडेट लगभग 02 घंटे तक 50 फीट के क्षेत्रफल में पानी में तैर-तैर कर कठिन मेहनत से घास को निकालने में कामयाब रहे। घाट पर बैठे लोगों द्वारा कैडेटों के इस कार्य की प्रशंसा की गई। लेफ्टिनेंट सिद्धू सिंह ने बताया कि इस कार्य में सीनियर कैडेट निखिल शिवहरे, अंकित सिंह, प्रांशु बर्मन, दीपक प्रजापति अग्निवीर, अखिलेश, सुमित रैकवारए तथा अन्य कैडेटों का सराहनीय योगदान रहा है। 

यह भी पढ़े -कोठी गांव में अवैध रूप से संचालित हो रहीं दर्जनों पत्थर खदानें, सुनियोजित ढंग से चल रहा अवैध उत्खनन का खेल

Tags:    

Similar News