पन्ना: नपा कर्मचारी मोहम्मद इसरार के निधन पर आयोजित की गई शोकसभा

  • नपा कर्मचारी मोहम्मद इसरार के निधन पर आयोजित की गई शोकसभा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-01-13 07:37 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। गत दिवस नगर पालिका परिषद पन्ना में पदस्थ स्वच्छता पर्यवेक्षक मोहम्मद इसरार का ह्रदयघात के कारण दुखद निधन हो गया था। उनके निधन से पूरा नपा अमला दुखित है। उनकी आत्मा की शांति के लिए एक शोकसभा आयोजित की गई जिसमें सभी कर्मचारियों के द्वारा मोहम्मद इसरार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया व परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने के लिए प्रार्थना की गई। इस शोकसभा में विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, सीएमओ शशिकपूर गढपाले, के.के. तिवारी, रवि पाण्डेय जिला मंत्री भाजपा पन्ना सहित निकाय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

यह भी पढ़े -गुनौर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानन्द जयंती

Tags:    

Similar News