पन्ना: वृक्षारोपण कर सांसद ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यालय में
  • वृक्षारोपण कर सांसद ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-06 08:06 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश दिया। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पूरे पूरे विश्व में है पूरे विश्व को हरित क्रांति की आवश्यकता है। गर्मी का पारा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इसके लिए आवश्यक है कि हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा की मानव प्रकृति का दोहन लगातार कर रहा है और यह प्रकृति हमें हर प्रकार से सब कुछ देती है लेकिन हम पेड़ों का दोहन कर इन्हें काटकर हम प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हमेंं प्रकृति संतुलन के लिए हर रोज एक पौधा लगाना चाहिए। श्री शर्मा ने सभी प्रदेश और देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, विष्णु पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम, श्रीमती शारदा पाठक, जयप्रकाश चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे, सुधांशु गुप्ता के साथ-साथ कई वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। 

यह भी पढ़े -पन्ना के सौ तालाबों का होगा गहरीकरण और सौंदर्यीकरण विष्णु दत्त शर्मा

Tags:    

Similar News