पन्ना: खजुराहो लोकसभा से विष्णु दत्त शर्मा की ऐतिहासिक जीत पर ब्राह्मण समाज जताई प्रसन्नता

  • खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार डॉ. विष्णु दत्त शर्मा के ऐतिहासिक मतों से विजय
  • खजुराहो लोकसभा से विष्णु दत्त शर्मा की ऐतिहासिक जीत पर ब्राह्मण समाज जताई प्रसन्नता

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-06 08:08 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार डॉ. विष्णु दत्त शर्मा के ऐतिहासिक मतों से विजय होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी ओर से बधाई दी है। ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल तिवारी ने जारी बयान में कहा है की डॉ. शर्मा को 5 लाख 41 हजार से अधिक मतों से जो संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने विजय दिलाई है वह निश्चित तौर पर स्वागत योग्य है। श्री तिवारी ने कहा कि पिछले पंचवर्षीय में सांसद श्री शर्मा द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए जो कार्य किये हैं अब इस कार्यकाल में और अधिक होंगे साथ ही पन्ना जिले का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लिए यह अत्यंत ही गौरव की बात है और हम सब लोग मिलकर पूरे संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए अपना योगदान देंगे।

यह भी पढ़े -पन्ना के सौ तालाबों का होगा गहरीकरण और सौंदर्यीकरण विष्णु दत्त शर्मा

Tags:    

Similar News