पन्ना: बेटे के जन्मदिवस पर संस्था को भेंट किए कंबल

  • शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • बेटे के जन्मदिवस पर संस्था को भेंट किए कंबल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-01-15 07:36 GMT

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ डॉ. आनंद विजय सिंह ने रविवार को अपने बेटे अभिमन्यु सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एक सराहनीय पहल की शुरुआत की। उन्होंनेशासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम हरि शर्मा की उपस्थिति में संस्था को ठंड के मौसम को देखते हुए मरीजों के लिए कंबल सप्रेम भेंट किए। इस दौरान आनंद विजय ने कहा कि लोग ऐसे अवसर पर पार्टी करते हैं। उनके द्वारा लोगों के लिए एक अलग पहल है इस अवसर पर डॉ. रामसेवक शुक्ला, स्टाफ नर्स दीक्षा, जगदीश यादव सहित देशराज मौजूद रहे। 

यह भी पढ़े -अजयपाल मार्ग का सांसद व विधायक ने किया भूमिपूजन


Tags:    

Similar News