पन्ना: भाजपा विचारधारा के लिए कार्य करने वाली पार्टी है: विष्णुदत्त शर्मा

  • भाजपा विचारधारा के लिए कार्य करने वाली पार्टी है: विष्णुदत्त शर्मा
  • मध्य प्रदेश में लाखों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Bhaskar Hindi
Update: 2024-04-09 07:59 GMT

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। भाजपा कार्यालय पन्ना में आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के सभी कार्यक्र्ताओं से आव्हान किया है कि हम हर बूथ पर पिछले चुनाव में आए परिणामों से अधिक ३७० नए मतदाताओं को पार्टी से जोडे और यह मिशन प्रदेश में लगातार चलाया गया। न्यू ज्वाईनिंग टोली के संयोजक का दायित्व नरोत्तम मिश्रा को सौंपा गया और प्रदेश में यह अभियान सफल रहा। श्री शर्मा ने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि मध्य प्रदेश में पार्टी के स्थापना दिवस ६ अप्रैल को एक लाख नए लोगों को पार्टी में सदस्यता दिलायेंगे। इस अभियान में हमने मध्य प्रदेश में64523 बूथ में से 47589 बूथों पर लोगों को जोड़ा है और २८२२४२ नए लोग पार्टी के सदस्य बनाये गए हैं।

यह भी पढ़े -कम्युनिकेशन टीम के सदस्यों का प्रशिक्षण 10 अप्रैल को

इसका प्रमाण संगठन द्वारा बनाया गया ऐप है जिसमें यह बात प्रमाणित हुई है। यह अभियान पूर्ण होने तक लगभग ४ लाख ५० हजार नए लोग भाजपा के सदस्य होंगे। वहीं उन्होंने वहां उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक जिनके द्वारा अभी हाल ही में भाजपा की सदस्यता ली गई है उनके संबध में कहा कि मैं जब यहां से सांसद बना तभी से मेरी इच्छा थी कि कांग्रेस के अच्छे लोग भाजपा में शामिल हों। आज श्रीमती शारदा पाठक भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुई और संगठन की मंशानुरूप उन्होंने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। भाजपा में सभी कार्यकर्ता संतुष्ट हैं क्योंकि भाजपा विचारधारा के लिए काम करने वाली पार्टी है हम परिवारवाद से बाहर विचारों के लिए लडऩे वाले लोग हैं। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़े -आग की चपेट में आने से करीब 35 एकड़ गेहूं की फसल खाक, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू

Tags:    

Similar News