पन्ना: कृषि महाविद्यालय में मनाया गया 96वां आईसीएआर स्थापना दिवस

  • १६ जुलाई को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद स्थापना दिवस
  • कृषि महाविद्यालय में मनाया गया 96वां आईसीएआर स्थापना दिवस

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-17 04:57 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कृषि महाविद्यालय में १६ जुलाई को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर.) का 96वॉ स्थापना दिवस मनाया गया। आई.सी.ए.आर., भारत सरकार के कृषि एव किसान कल्याण मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है। आई.सी.ए.आर. की स्थापना दिनांक 16 जुलाई 1929 में हुई। देश भर में स्थित 113 आई.सी.ए.आर संस्थानों एवं 74 कृषि विश्वविद्यालयों के साथ यह दुनिया की सबसे बड़ी राष्ट्रीय कृषि प्रणालियों में से एक है। कार्यक्रम की शुरूआत में छात्र हर्षित नामदेव के द्वारा आई.सी.ए.आर के इतिहास से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

यह भी पढ़े -वन विभाग ने चार स्थानों से हटवाया अवैध अतिक्रमण, रैपुरा वनपरिक्षेत्र का मामला

इसके पश्चात छात्र सुयश खरोलिया ने विश्व में कृषि क्रांति एवं भारत में कृषि के महत्व पर प्रकाश डाला गया। छात्र धर्मेन्द्र यादव ने हरित क्रान्ति पर बात करते हुए, भारत में खाद्यान की कमी से लेकर वर्तमान में खाद्यान आत्मनिर्भरता का सफर सांझा किया। छात्र सुमित ने श्वेत क्रांन्ति पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीप्ती तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में अधिष्ठाता डॉ. विजय कुमार यादव द्वारा बताया गया कि आई.सी.ए.आर, भारत में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित नई तकनीकी को किसानों तक पहुचाने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही समस्त विद्यार्थियों को कृषि विकास में योगदान हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन, समस्त अतिथि विद्वानों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। 

यह भी पढ़े -17 जुलाई को मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पन्ना में, जिला युवक कांग्रेस का होगा जिला स्तरीय सम्मेलन

Tags:    

Similar News