विखे पाटील बोले - महाआघाड़ी ने पेट्रोल की बजाय घटा दिए थे शराब के दाम

निशाना विखे पाटील बोले - महाआघाड़ी ने पेट्रोल की बजाय घटा दिए थे शराब के दाम

Bhaskar Hindi
Update: 2022-09-27 14:28 GMT
विखे पाटील बोले - महाआघाड़ी ने पेट्रोल की बजाय घटा दिए थे शराब के दाम

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम कम करने के बाद भी राज्य की तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार दाम कम नहीं कर रही थी। उसके स्थान पर शराब के दाम इस सरकार ने कम किए। यह आरोप  राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने लगाए। वह सोमवार सुबह माहुर गड पर माता रेणुका के दर्शन लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के 2 वर्ष बाद नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। इसलिए माता रेणुका से प्रार्थना की है कि कोरोना बीमारी हमेशा के लिए दूर हो जाए। उन्होंने कहा कि पहले ढाई साल में आघाड़ी सरकार की सत्ता थी। इस दौरान लोग परेशान हो गए थे। मगर अब जनता को राहत मिलनेवाली है। सोमवार से माहुर में शारदीय नवरात्र शुरू हुआ। 

जिससे भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी थी। विखे पाटील ने कहा कि पहले राज्य की अधोगति हुई थी। अब प्रगति होनेवाली है। उन्होंने माता रेणुका से जनता की सभी अपेक्षाएं पूर्ण करने का आशीर्वाद माना। दसहरा मेला के संबंध में न्यायालय ने जो आदेश दिया है, उसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर में हुई बारिश के पंचनामे कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति सहायता से वंचित नही रहेगा। 

पहले ही दिन मां रेणुका के दरबार में लगाई हाजिरी
नवरात्रि की शुरुआत होते ही सोमवार सुबह अनेक वीआईपी मां रेणुका के दरबार में पहुंचे। इसमें राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील, नांदेड के सांसद प्रताप पाटील चिखलीकर, हिंगोली के सांसद हेमंत पाटील और उनकी पत्नी राजश्री पाटील, बाबूराव पाटील कोहलीकर के साथ कई वीआईपी पहुंचे थे। 

माता रेणुका का दर्शन करने के लिए मंत्री विखे पाटील रविवार से ही माहुर में डेरा डाले थे। इस समय सांसद पाटील ने बताया कि माहुरगड़ के विकास के काम पूरे कराने के लिए जायजा लेंगे। उन्होंने विधायक बांगर पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे हमलों का डटकर मुकाबला किया जाएगा।

Tags:    

Similar News