वणी की जुनाड कोयला खान में दुर्घटना, 2 अधिकारी घायल

यवतमाल वणी की जुनाड कोयला खान में दुर्घटना, 2 अधिकारी घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2022-12-09 14:51 GMT
वणी की जुनाड कोयला खान में दुर्घटना, 2 अधिकारी घायल

डिजिटल डेस्क, वणी (यवतमाल). वणी नॉर्थ क्षेत्र के जुनाड ओपन कास्ट कोयला खान में अधिकारियों के वाहन से डोझर टकरा गया। घटना में वाहन में सवार 2 अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वणी में प्रथमोपचार करने के बाद नागपुर भेजा गया है। घटना गुरुवार की शाम 4 बजे घटी। एरिया सेफ्टी अधिकारी चंद्रकांत वालदे और अंडर मैनेजर मनीष चावरे दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के समय वे खान में सुरक्षा सप्ताह का जायजा लेने गए थे और घायल हो गए। कार खुद चावरे 
चला रहे थे। खान में समतल का काम शुरू है। 

ब्लास्टिंग भी होती है, जिससे डोझर को बाहर भेजा गया था। डोझर चालक चढ़ाई पर से जाते समय उनका वाहन पीछे तेज रफ्तार से आया उसी समय इन अधिकारियों की कार से टकरा गया। हादसे में अधिकारियों की कार चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शी कामगारों ने किसी तरह घायल दोनों अधिकारियों को बाहर निकालकर भालर स्थित वेकोलि अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें नागपुर भेजा गया। सुरक्षा स्पताह सिर्फ कागजी खानापूर्ति के लिए होता है। इसी सप्ताह का जायजा लेने वाले अधिकारियों पर यह घटना घटी और दाेनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षा पर लाखों की राशि खर्च होती है, लेकिन यह राशि कहां जाती है इसका किसी को पता नहीं है। घटना से वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है।

Tags:    

Similar News