केेकड़े पकड़ने गए दो युवकों की करंट लगने से मृत्यु

यवतमाल केेकड़े पकड़ने गए दो युवकों की करंट लगने से मृत्यु

Bhaskar Hindi
Update: 2022-09-08 13:58 GMT
केेकड़े पकड़ने गए दो युवकों की करंट लगने से मृत्यु

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. केकड़े और मछली पकड़ने गए दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना लाड़खेड़ पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम जामवाड़ी के वारज खेत परिसर में बुधवार 7 सितंबर की सुबह 7 बजे उजागर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नागरिकों की भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान ग्राम बोरज निवासी श्रावण लक्ष्मण गारपगारी (28) और छत्रपति अजाब काले (25) के तौर पर हुई। किसान ने जानवरों से सुरक्षा के उद्देश्य से लगाए करंट के तार काे स्पर्श होने से दोनों की मृत्यु होने की चर्चा परिसर में हो रही थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार श्रावण और छत्रपति दोनों मंगलवार की देर रात केकड़े पकड़ने जामवाड़ी खेत परिसर में स्थित नाले की ओर गए थे। तभी जंगली जानवरों से खेत की फसल को बचाने के लिए एक किसान ने खेत के कम्पाउंड में तार लगाकर करंट छोड़ दिया था। इसके संपर्क में आने से दोनों की मौत होने की चर्चा है। बुधवार 7 सितंबर की सुबह कुछ लोग जामवाड़ी खेत परिसर में जाने पर श्रावण और छत्रपति मृत स्थिति में पाए जाने से खलबली मच गई। यह खबर आसपास के परिसर में फैलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही लाड़खेड़ थाने के थानेदार रामकृष्ण भाकडे दल के साथ घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत पर से लाड़खेड़ थाने में किसान के खिलाफ अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

Tags:    

Similar News