कर्ज से परेशान दो किसानों ने की खुदकुशी 

यवतमाल कर्ज से परेशान दो किसानों ने की खुदकुशी 

Bhaskar Hindi
Update: 2022-11-28 15:45 GMT
कर्ज से परेशान दो किसानों ने की खुदकुशी 

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. जिले के दो किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। यवतमाल तहसील के ग्राम भांबराजा निवासी किसान धनराज श्रीराम बोंद्रे(45) कर्ज से परेशान होकर सोमवार की सुबह अपने खेत में जाकर जहर गटक लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।  मारेगांव  तहसील के ग्राम कुंभा में रविवार की शाम कैलास नानाजी खोके (45) ने खेत में जाकर जगह गटक लिया। देर रात को उनकी मौत हो गई। 
 

Tags:    

Similar News