राजगढ़: सोशल मीडिया की पोस्ट पर रखे विशेष नजर - प्रेक्षक अनुपम आनंद ने किया मीडिया मानीटरिंग सेल का निरीक्षण

राजगढ़: सोशल मीडिया की पोस्ट पर रखे विशेष नजर - प्रेक्षक अनुपम आनंद ने किया मीडिया मानीटरिंग सेल का निरीक्षण

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-22 09:38 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, राजगढ़। राजगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन ब्यावरा में मतदान 03 नवम्बर को होना है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं तय सीमा में प्रत्येक कार्य पर निर्वाचन आयोग द्वारा पेनी नजर विभिन्न माध्यमों से रखी जा रही है। प्रेक्षक श्री अनुपम आनंद द्वारा राजगढ़ में प्रवास कर सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पर कढ़ाई से निगरानी की जा रही है। प्रेक्षक श्री अनुपम आनंद ने आज पेड न्यूज निगरानी के लिए गठित एम.सी.एम.सी. कमेटी के मीड़िया सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने इलेक्ट्रानिक व सोशल के साथ प्रिंट मीडिया पर की जा रही निगरानी को देखा। इलेक्ट्रानिक मीडिया के सभी राष्ट्रीय और प्रादेशिक चैनलों की निगरानी मीडिया सेन्टर में की जा रही थी। श्री अनुपम आनंद ने इस संबंध में एम.सी.एम.सी. समिति के सचिव के.पी. सिंह दांगी से पूरी निगरानी प्रक्रिया की जानकारी ली। सचिव एम.सी.एम.सी. ने बताया कि सभी टीवी सेट के साथ रिकार्डर लगे हुए है। जिसमें प्रत्येक खबर रिकार्ड हो रही है। इसके संबंध में एक स्थाई रजिस्टार भी संधारित किया जा रहा है। जिसमें ब्यावरा संबंधी समाचार का समय न्यूूज का टाईटल और सम्बधित चैनल का नाम अंकित किया जाता है। प्रेक्षक द्वारा निगरानी पर संतोष व्यक्त किया। श्री अनुपम आनंद ने सोशल मीडिया के संबंध में भी जानकारी ली। जिसके संबंध में बताया कि सोशल मीडिया पर सोशल हेण्डलर द्वारा बारीकी से नजर बनाई हुई है। प्रेक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया आज के समय में लोगों में विशेष पेठ बनाए हुए है। इसकी सघनता से निगरानी जरूरी है। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी श्री नायक पी.ओ. डूडा, प्रेक्षक के लाइजनिंग ऑफीसर श्री मनोज बाथम मौजूद रहे।

Similar News