मतदाता जागरूकता पर स्लोगन प्रतियोगिता अच्छे स्लोगन लिखने वालों को मिलेगा इनाम

मतदाता जागरूकता पर स्लोगन प्रतियोगिता अच्छे स्लोगन लिखने वालों को मिलेगा इनाम

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-16 10:06 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, राजगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की है। इसमें नागरिकों द्वारा वोटर को मतदान के प्रति आकर्षित करने वाले एक से बढ़कर एक स्लोगन भेजे जा रहे है। अच्छे स्लोगन भेजने वाले तीन प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जाएगा। जो स्लोगन आये है उनमें प्रमुखत:- चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी।। मुंह पर मॉस्क लगाना है, उपचुनाव में बटन दबाना है।। न डर, न दारू, न नोट, उठो, जागो, सबसे पहले वोट।। लोकतंत्र का यह आधार, वोट ना जाए कोई बेकार।। कोरोना का रखकर ध्यान, हमें करना है मतदान।। मास्क, सैनेटाईजर, दो गज दूरी, मतदान करना है जरूरी।। एक वोट से होय फैसला, मतदान का यही हौसला।।

Similar News