अलग अलग दुर्घटनाओं में छह की मौत, 13 घायल

विदर्भ अलग अलग दुर्घटनाओं में छह की मौत, 13 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2022-09-26 14:50 GMT
अलग अलग दुर्घटनाओं में छह की मौत, 13 घायल

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। विदर्भ के जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। यवतमाल जिले की उमरखेड़  शहर के मारलेगांव फाटा के पास  रापनि बस और मालढोनेवाले वाहन में टक्कर हो गयी।  दुर्घटना सोमवार को हुई। दुर्घटना में  टेंपो में सवार 1  की मौत हो गयी, जबकि 12  लोग घायल हुए हैं। मृतक का नाम संतोष गंगाधर कालबांडे (38)है। यवतमाल जिले के आर्णी पुलिस थाना अंतर्गत नागपुर-तुलजापुर महामार्ग के ग्राम दत्तरामपुर के पास नवरात्रि के मौके पर माहुर की रेणुका माता के दर्शन के लिए जा रहे युवक की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। हादसा रविवार की मध्यरात्रि हुई। मृतक का नाम शुभम विलास पांढरे (25) है।  आर्णी थाने में मामला  दर्ज किया गया है।  अमरावती के बडनेरा रोड के साईंनगर चौक में एक व्यक्ति दोपहिया से बडनेरा की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही दोपहिया ने उसे जोरदार टक्कर मारी। हादसे में दोपहिया चालक की ही मौत हो गई। राजापेठ पुलिस मामला दर्ज किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  वहीं चिखलदरा के गठान से माखला मार्ग पर एक दोपहिया सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम  अजय राजेंद्र काले है। दत्तापुर थाना क्षेत्र के गंगाजली गांव की पुलिया पर एक दोपहिया को दूसरी दोपहिया ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला घायल हुई है।  

गड़चिरोली जिला मुख्यालय से महज 5 किमी दूर धानोरा मार्ग के माड़ेतुकूम गांव के पास रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया चालक की मृत्यु हो गयी। वहीं दोपहिया पर सवार अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत व्यक्ति का नाम मनोज येनगंटीवार है। गड़चिरोली पुलिस ने  ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी-वड़सा मार्ग के सुरबोडी के पास वड़सा के कोर्ट में लिपिक पद पर कार्यरत व्यक्ति की दोपहिया को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पंकज दशसहस्त्र (40) की मृत्यु हो गई।

Tags:    

Similar News