स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रमवार समीक्षा 06 एन.एम.ए. को नोटिस देने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रमवार समीक्षा 06 एन.एम.ए. को नोटिस देने के निर्देश

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-07 08:43 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, राजगढ़। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कार्यलय परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की योजना वार समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यदू सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में संस्थागत प्रसव की स्वास्थ्य केन्द्रवार समीक्षा करते हुए उन्होने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सक्सेना का पंजीयन एवं संस्थागत प्रसव की संख्या में अन्तर आने के कारण की जमीनी स्तर पर पडताल करने के निर्देश दिये। उन्होने एन.एम.ए. द्वारा गर्भवती माताओं के पंजीयन की भी समीक्षा की। जिले में 06 एन.एम.ए., पी.एस.सी. मलावर, रूबीना खान, माचलपुर संगीता मालवीय भोजपुर अकांक्षा दुबे कोटरा सुनिता गुरूगेला, कुरावर रेखा बोडाना, और पी.एस.सी. करेड़ी के एन.एम.ए. शाहिदा खाना द्वारा पिछले चार माह में मात्र एक-एक ही पंजीयन करने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश सी.एम.ओ.एच. को दिये। उन्होने टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान एन.एम.ए. की कमी बताने पर एन.एम.ए. की व्यवस्था करने तथा एन.एम.ए. का कार्य सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये। उन्होने क्षय उन्मूलन कार्यक्रम परिवार नियोजन कार्यक्रम आदि की भी विस्तार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Similar News