यात्री वाहन और कार में भिड़ंत, छह घायल 

यवतमाल यात्री वाहन और कार में भिड़ंत, छह घायल 

Bhaskar Hindi
Update: 2022-09-08 13:41 GMT
यात्री वाहन और कार में भिड़ंत, छह घायल 

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। तेज रफ्तार कार ने यात्री वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा, 3 छात्र और 2 महिलाओं समेत कुल 6 लोग गंभीररूप से घायल हो गए। यह हादसा नागपुर- तुलजापुर महामार्ग पर वाघाड़ी के पास बुधवार सुबह 10 बजे के दरम्यान सम्राट ढाबा के सामने हुआ। वाहन क्रमांक एमएच 29 आर 7041 यात्री व विद्यार्थियों को लेकर यवतमाल की ओर जा रहा था। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार कार क्र. एमएच 29 एडी 9292 गलत दिशा में गलत लेन पर आ रही थी। इस कार ने यात्री वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में कार और यात्री वाहन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। स्थानीय नागरिकों ने घटना की सूचना यवतमाल ग्रामीण पुलिस को दी और घायलों को जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मामला दर्ज न हो ने के कारण घायलों के  नाम और अन्य जानकारी नहीं मिल पाई थी।

Tags:    

Similar News