दुर्गा विसर्जन के दौरान जानलेवा चाकू हमले में हत्या- 3 गिरफ्तार, 2 फरार

यवतमाल दुर्गा विसर्जन के दौरान जानलेवा चाकू हमले में हत्या- 3 गिरफ्तार, 2 फरार

Bhaskar Hindi
Update: 2022-10-06 16:35 GMT
दुर्गा विसर्जन के दौरान जानलेवा चाकू हमले में हत्या- 3 गिरफ्तार, 2 फरार

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. नवमी के दिन दुर्गा विसर्जन के दौरान रंजीश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम तलाव फैल निवासी प्रवीण कवडुजी केराम (23) बताया गया है।  इस हत्याकांड में 5 को  नामजद किया गया है। जिसमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें के अन्य 2 आरोपी फरार है। यह घटना 4 की रात 10.15 बजे महाविर भवन के सामने वाणीपुरा में घटा। इसकी शिकायत  तलाव फैल निवासी हरिष मुले (18) ने बुधवार 5 अक्टूबर की रात दी। जिसके बाद पुलिस ने यवतमाल निवासी आरोपी साहिल रामटेके, प्रफुल गजबे, हर्षल चचाने, वेदांत मानकर और निखिल उर्फ पीजी  के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार घटना के समय मृतक प्रविण शहर के वाणीपुरा परिसर में दुर्गादेवी विसर्जन के रैली में नाच रहा था। तभी पाच लोगाे के गिरोह ने प्रविण से गालीगलौज की और उस पर चाकु से हमला कर मौके से भाग खड़े हुए। इस जानलेवा हमले में प्रविण गंभीररूप से घायल होकर जमिन पर गिर गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन उपचार के दौरान बुधवार के तड़के प्रविण की मौत हो गई। कुछ दिन पुर्व मृतक प्रविण का आरोपियों से विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते प्रविण पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारे जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इस मामले में साहिल रामटेके को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। तो गुरूवार की शाम और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पुछताछ चल रही थी। तो अन्य दो फरार की तलाश शहर पुलिस कर रही है।
 

Tags:    

Similar News