विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन

बालिकाओं ने लंबी कूद प्रतियोगिता में लगाई छलांग विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Bhaskar Hindi
Update: 2022-12-01 08:28 GMT
विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन

डिजिटल डेस्क,शहडोल। महात्मा गांधी स्टेडियम में बुधवार को सोहागपुर विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांधी स्टेडियम में वालीबाल व एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें बालिकाओं ने लंबी कूद में छलांग लगाकर श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। यहां अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा व एएसपी मुकेश वैश्य ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुराज  ग्राउंड में कुश्ती, खो-खो एवं विचारपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 850 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

Tags:    

Similar News