Mumbai News: शिवसेना शिंदे गुट 30 सितंबर तक राज्य में चुनाव प्रचार के लिए उतारेगा एक लाख सोशल सैनिक

  • विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बाद शिवसेना शिंदे गुट का फैसला
  • चुनाव प्रचार के लिए उतारेगा एक लाख सोशल सैनिक
  • सोशल मीडिया विभाग की तैयार योजना

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-22 15:52 GMT

Mumbai News : राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बाद अब शिवसेना (शिंदे) ने भी कमर कस ली है। शिंदे गुट ने सोशल मीडिया विभाग द्वारा तैयार की गई योजना के मुताबिक राज्य के करोड़ों मतदाताओं तक पहुंचने का प्लान बनाया है। इसका खाका भी पार्टी ने तैयार कर लिया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों को एक लाख सोशल सैनिकों की मदद से सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। खबर है कि आगामी 30 सितंबर तक राज्य में पार्टी के एक लाख सोशल सैनिक चुनाव मैदान में उतर जाएंगे।

शनिवार को पार्टी की सोशल मीडिया विंग की बैठक में शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि लोकप्रिय मीडिया माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल सोशल मीडिया माध्यम वर्तमान में बहुत प्रभावशाली और संवेदनशील है। यही कारण है कि पार्टी संगठन के विकास और सरकार की योजनाओं को इसका उपयोग करना चाहिए। शिंदे ने कहा कि पार्टी कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सोशल मीडिया सेन्ट्रल सेंटर भी स्थापित करेगी और 250 सोशल मीडिया मैनेजरों की नियुक्ति की जाएगी। इससे कार्यकर्ताओं को यह भी मार्गदर्शन मिलेगा कि जनता तक सकारात्मक तरीके से कैसे पहुंचा जाए। करीब 1 लाख सोशल सैनिक 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव प्रचार करना शुरू कर देंगे।

Tags:    

Similar News