जलगांव: एक कैदी ने दूसरे को उतारा मौत के घाट, जिला जेल में सुरक्षा की खुली कलई

  • एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी
  • आंतरिक विवाद के कारण हत्या
  • दोनों कैदियों में झगड़ा हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-10 11:44 GMT

डिजिटल डेस्क, जलगांव. जिला जेल में एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला भुसावल में पूर्व नगर सेवक रविन्द्र बाबूराव खरात की हत्या के मामले में एक संदिग्ध से जुड़ा है। जिसके आंतरिक विवाद के कारण हत्या कर दी गई। मारे गए युवक की पहचान मोहसिन असगर खान उम्र 34 साल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार 9 जुलाई 2024 की दोपहर मोहसिन असगर खान की जेल में बहस हो गई। दोपहर से ही दोनों कैदियों में झगड़ा हो रहा था। मोहसिन असगर खान पर रात करीब 1:30 बजे संदिग्ध ने हमला किया। जिससे मोहसिन खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सा अधिकारियों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी जेल पहुंचे और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। जिले में जहां पिछले कुछ महीनों से लगातर हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं बुधवार की सुबह जिला जेल में आपसी विवाद के चलते एक संदिग्ध की हत्या की घटना सामने आई है। जिससे जिला सहम गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेल में ही लोग सुरक्षित नही है। आम नागरिक सुरक्षा की क्या उम्मीद लगा सकता है।

बता दें की अपराधिक मामलों को रोकने के लिए जिला पुलिस प्रशासन विफल नजर आ रहा है। घटना को लेकर आम नागरिकों में डर का माहौल भी पैदा हो गया है। न्याय व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पर कई बार उंगलियां उठ चुकी हैं, लेकिन इस तरह की अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पर फिर एक बार सवालिया निशान लग गए हैं।

पुलिस प्रशासन को इस तरह के मामलों से सख्ती से निपटना चाहिए। जिस भी हथियार से कैदी की हत्या हुई, सीसीटीवी और सुरक्षा के चलते वो जेल में कैसे आ गया। मृतक के परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Tags:    

Similar News