Bodwad News: विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रकांत पाटील और रक्षा खडसे के बीच खिंच रही सियासी तलवारें

  • युवा कल्याण एवं खेल विभाग की राज्य मंत्री रक्षा खडसे के आरोप की शिकायत का मामला
  • शिंदे गुट के विधायक चंद्रकांत पाटील अमित शाह से मिलेंगे
  • शिकायत लेकर केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने जा रहे हैं

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-07 13:49 GMT

Bodwad News : जिया शेख। रेल्वे स्टेशन पर रेलरोको आंदोलन को लेकर विधायक चंद्रकांत पाटील और रक्षा खडसे के बीच सियासी तलवारें फिर खिंचती नजर आ रही है। शिंदे गुट के विधायक चंद्रकांत पाटील ने कहा है कि वे जल्द ही अपनी शिकायत लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने जा रहे हैं। जिसके बाद मामला क्या मोड़ लेता है, सभी की निगाहें इसपर टिकी हैं। दरअसल बोदवड स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉप की मांग को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी प्रवासी संगठन और व्यापारी संगठन की तरफ से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। जो 30 सितंबर को होना था। इस  आंदोलन के दौरान रेल अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिला था। जिसके बाद आंदोलन रद्द किया गया था। कार्यकर्ताओं के कहने पर मुक्ताईनगर शिंदे गुटके के विधायक चंद्रकांत पाटील भी वहां मौजूद थे, उन्होंने इसका समर्थन किया था।

इसी कड़ी में संसद और राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने विधायक चंद्रकांत पाटील पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आंदोलन की जगह और सोशल मीडिया मेरे (रक्षा खडसे) के बारे में भड़काऊ बयानबाजी की थी। आरोप लगा कि चंद्रकांत पाटील ने खडसे परिवार के ऊपर तंज कसने के अलावा और कोई और काम नहीं किया है। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक चंद्रकांत पाटील ने खडसे के आरोपों का खंडन किया। पाटील ने कहा कि रक्षा खडसे भाजपा की हैं और मै शिंदे गुट का विधायक हूं, हमारा महाराष्ट्र में गठबंधन है, इसलिए उनके बारे में मैने कोई गलत बयानबाजी नहीं की थी, इसके उलट रक्षा लगातार निशाना साध रही हैं। खडसे परिवार पर बार-बार परेशान करने का आरोप लगाते हुए पाटील ने कहा कि अब अपनी शिकायतें लेकर अमित शाह के पास पहुंच रहा हूं।

आपको बतादें महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव को थोड़ा समय ही बचा है। राष्ट्रवादी की ओर से खडसे परिवार की रोहिणी खडसे खेवलकर और विधायक चंद्रकांत पाटील के बीच चुनावी मुलाबला होना लगभग तय माना जा रहा है। वही विधायक चंद्रकांत पाटील और रक्षा खडसे बयानों को लेकर आमने-सामने हैं।

कौन है रक्षा खडसे

रक्षा खडसे महाराष्ट्र के मुक्ताईनगर से हैं। जो उत्तर महाराष्ट्र का एक शहर है। रक्षा खडसे महाराष्ट्र के पुर्व अर्थमंत्री एकनाथ खडसे की बहू है। वे उनके दिवंगत बेटे निखिल खडसे की पत्नी हैं। कंप्यूटर साइंस में स्नातक हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा नाशिक के केएचटीएम महाविद्यालय से ग्रहण की है

Tags:    

Similar News