जबलपुर: निरीक्षण में मिली गड़बड़ी, दो अफसरों को थमाया नोटिस

  • निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
  • नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा है
  • शहर की सफाई करना हमारी जिम्मेदारी है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-01-06 12:31 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर|  निगमायुक्त प्रीति यादव ने शुक्रवार को रांझी में सफाई व्यवस्था, मोहनिया व परसवाड़ा में पीएम आवास, वर्कशॉप, कर्मशाला और प्रकाश विभाग परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान गैर हाजिर स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह और प्रकाश विभाग के प्रभारी नवीन लोनारे को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा है। निगमायुक्त ने सुबह सबसे पहले मोहनिया एवं परसवाड़ा में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने मौके पर उपस्थित आवासीय परियोजनाओं के नोडल अधिकारी एवं सहायक यंत्री सुनील दुबे को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद निगमायुक्त ने संभाग क्रमांक 10 रांझी के क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और उसमें भी सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई करना हमारी जिम्मेदारी है।

शुक्रवार दोपहर निगमायुक्त ने अचानक वर्कशॉप कार्यालय, प्रकाश विभाग एवं कर्मशाला परिसर का निरीक्षण किया, जहाँ पर उन्होंने स्टॉक एन्ट्री के साथ-साथ अन्य रिकाॅर्ड भी चेक किए। निरीक्षण के मौके पर अनुपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह एवं कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Tags:    

Similar News