जबलपुर: नगर निगम में करंट ईयर का टैक्स जमा होना शुरू

  • 80 हजार 200 लोगों से वसूलना है 35 करोड़
  • शहर में 80 हजार 200 करदाता ऐसे हैं, जिनका करंट ईयर का टैक्स बकाया है।
  • नगर निगम मुख्यालय और संभागीय कार्यालयों में करंट ईयर का टैक्स जमा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई थी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-02-08 13:05 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अंतत: 50 दिन बाद नगर निगम में बुधवार से करंट ईयर का टैक्स जमा होना शुरू हो गया है। पहले दिन 37 लाख 50 हजार रुपए नगर निगम के खजाने में जमा हुए।

नगर निगम मुख्यालय और संभागीय कार्यालयों में करंट ईयर का टैक्स जमा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। राजस्व उपायुक्त पीएन सनखेरे ने बताया कि 18 दिसंबर 2023 को साइबर अटैक होने के बाद से ई-नगर पालिका पोर्टल बंद था।

इसके कारण टैक्स जमा नहीं हो रहा था। धीरे-धीरे पोर्टल अपडेट होना शुरू हो गया है।

फिलहाल करंट ईयर का टैक्स जमा होना शुरू हो गया है। शहर में 80 हजार 200 करदाता ऐसे हैं, जिनका करंट ईयर का टैक्स बकाया है। ऐसे करदाताओं को मैसेज और कॉल करने का काम शुरू कर दिया गया है।

पोर्टल पूरी तरह से अपडेट होते ही दो वर्ष से अधिक बकाया वाले करदाताओं को टैक्स जमा कराने के लिए मैसेज और कॉल भेजे जाएँगे।

Tags:    

Similar News