छिंदवाड़ा: बहन को मैसेज कर कुएं में कूदी महिला, मौत

  • उमरानाला चौकी क्षेत्र के तंसरा की एक महिला
  • बहन को मैसेज कर कुएं में कूदी महिला, मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-13 10:32 GMT

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी क्षेत्र के तंसरा की एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। महिला लम्बे समय से बेटी को लेकर अपने मायके में रह रही थी। घटना के पहले महिला ने अपनी बहन को मैसेज किया था। मैसेज में बेटी का ख्याल रखने कहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

चौकी प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि बिछुआ के ग्राम झामटा निवासी ३५ वर्षीय कीर्ति पति सुनील घाघरे अपनी आठ साल की बेटी के साथ तंसरा में मां के साथ रह रही थी। पारिवारिक विवाद का कोर्ट में केस भी चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में थी। बुधवार को कीर्ति ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले कीर्ति ने बहन को मैसेज किया था। जिसमें उसने अपनी आठ साल की बेटी का ख्याल रखने लिखा था। अभी मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े -अमरवाड़ा विस उपचुनाव... 78.71 फीसदी हुई वोटिंग, जो आम चुनाव से 9.92 प्रतिशत कम

Tags:    

Similar News