Chhindwara News: सड़क हादसे में तीन लोगों ने गंवाई जान, जहर के सेवन से अधेड़ की मौत, पांढुर्ना, उमरेठ, चांद और हर्रई थाना क्षेत्र का मामला

  • सड़क हादसे में तीन लोगों ने गंवाई जान
  • जहर के सेवन से अधेड़ की मौत
  • पांढुर्ना, उमरेठ, चांद और हर्रई थाना क्षेत्र का मामला

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-25 05:22 GMT

Chhindwara News: उमरेठ के खपरेटलटेकड़ी के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरी घटना हर्रई थाना क्षेत्र के सुरलाखापा में हुई थी। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक को गंभीर चोट आई थी। युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना चांद के पचगांव की है। यहां एक अधेड़ ने बीमारी से परेशान होकर जहर पीकर जान दे दी। चौथा मामला पांढुर्ना के मारूड का है। गुरुवार को यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में चालक की मौत हो गई। चारों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

यह भी पढ़े -दस साल की बच्ची को टीचर ने बेरहमी से पीटा, हाथ फै्रक्चर, पुलिस ने टीचर और संचालिका के खिलाफ केस दर्ज

दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत-

अस्पताल चौकी में पदस्थ एएसआई राजकुमार सनोडिया ने बताया कि उमरेठ के ग्राम मुजावर मांडई निवासी २० वर्षीय पंकज पिता ब्रजलाल शीलू बुधवार को अपने माता-पिता को लेने सांवरी जा रहा था। खपरेलटेकड़ी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर सवार अनेश राजभोसम ने पंकज को जिला अस्पताल लाया था। यहां चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना बुधवार को सुरलाखापा में घटी थी। सिवनी के मुआरी छपारा निवासी ३५ सुभाष पिता लखीराम इवनाती बुधवार को बाइक से सुरलाखापा आया था। यहां से लौटते वक्त सुभाष को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में सुभाष की मौत हो गई।

यह भी पढ़े -कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस फोटोग्राफर का मिला शव, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह, फंदे पर लटका मिला शव, एसपी ने गठित की एसआईटी

पांढुर्ना में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत-

पांढुर्ना के ग्राम मारूड में गुरुवार दोपहर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक हीरालाल उईके(26) ट्रैक्टर के नीचे दब गया था। हादसे में घायल हीरालाल को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रैक्टर लेकर वाकोरा की ओर जा रहा था। इस दौरान अंधे मोड़ पर झाडिय़ों के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह अंधा मोड़ जानलेवा बना हुआ है, यहां लगातार हादसे हो रहे है।

यह भी पढ़े -घर में रखे अवैध पटाखे जब्त, पुलिस ने दर्ज किया मामला, पटाखा स्टॉक करने की नहीं है अनुमति

बीमारी से परेशान अधेड़ ने दी जान-

अस्पताल चौकी में पदस्थ एएसआई राजकुमार सनोडिया ने बताया कि चांद के पचगांव निवासी ५५ वर्षीय इंदल पिता कलीराम उईके ने जहर का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बयान में पुलिस को बताया कि इंदल उईके के पैर में फोड़ा हो गया था। जिससे वह काफी परेशान था। संभवत: इसी के चलते उसने जहर पीकर आत्महत्या कर ली।

Tags:    

Similar News