छिंदवाड़ा: अलग-अलग हादसों में तीन युवकों ने गंवाई जान, पांढुर्ना, उमरेठ और बिछुआ की घटनाएं

  • अलग-अलग हादसों में तीन युवकों ने गंवाई जान
  • पांढुर्ना, उमरेठ और बिछुआ की घटनाएं

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-14 07:47 GMT

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। पांढुर्ना में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी घटना बिछुआ की है। यहां एक युवक ने जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। तीसरी घटना उमरेठ के कन्हरगांव की है। यहां शनिवार शाम बुजुर्ग महिला को सांप ने डंस लिया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। तीनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

सडक़ हादसे से बाइक सवार की मौत-

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि पांढुर्ना के पीपलपानी निवासी ३६ वर्षीय रतिराम पिता सद्दू धुर्वे शुक्रवार को घर से पांढुर्ना जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल रतिराम को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े -पुलिस ने ३ तस्करों को दबोचा,२ लाख ९१ हजार रुपए का गांजा जब्त, आरोपियों में एक महिला भी शामिल

जहर के सेवन से युवक की मौत-

बिछुआ के धौलपुर निवासी ३२ वर्षीय ईश्वरी पिता पतिराम सराठे ने गुरुवार को जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे बिछुआ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल से बिना इलाज कराए ईश्वरी घर चला गया था। हालत गंभीर होने पर शुक्रवार की देर रात उसे दोबारा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह ईश्वरी की मौत हो गई।

यह भी पढ़े -13 विधानसभा सीटों में से 10 पर बाजी मारने वाली इंडिया गठबंधन अमरवाड़ा में कैसे हार गई? कांग्रेस ने बताया कारण

सर्पदंश पीडि़ता ने तोड़ा दम-

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि उमरेठ के ग्राम कन्हरगांव निवासी ६० वर्षीय राधा पिता मंगलू साहू शनिवार शाम को गाय का गोबर फेंकने गई थी। यहां उसे सांप ने डंस लिया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े -जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, एक हजार आवेदन पेंडिंग

Tags:    

Similar News