छत्रपति संभाजीनगर: शादी का झांसा देकर मेकअप आर्टिस्ट से रेप फिर कराया जबरन गर्भपात - मामला दर्ज

  • स्पा सेंटर व विवाह का झांसा दिया
  • मेकअप आर्टिस्ट से दुष्कर्म
  • जबरन गर्भपात भी करवाया

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-10 12:43 GMT

डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर. नागपुर की मेकअप आर्टिस्ट को स्पा सेंटर डालने और विवाह का झांसा देकर अलग अलग होटलों में दुष्कर्म किया गया। गर्भवती होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी, फिर जबरन आदित्य अस्पताल ले जाकर गर्भपात भी करवा दिया। घटना 9 सितंबर, 2023 से 8 जुलाई, 2024 के मध्य हुई। इस बारे में सोमवार देर रात आरोपी संतोष देवराव गादे (टाकली, तहसील नेवासा, अहमदनगर, हमु पुंडलिकनगर) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पुंडलिक नगर पुलिस पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जान से मारने की दी धमकी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय युवती जो नागपुर की रहनेवाली है, उसने शिकायत दी कि वो 20 जुलाई, 2023 को छत्रपति संभाजीनगर के सेवन हिल परिसर के अमोल सालवे नामक व्यक्ति के सनसाइन स्पा में काम करने आई थीा। यहीं थेरेपी के लिए संतोष भी आता था, जिससे उसकी पहचान हुई। 9 सितंबर, 2023 को संतोष युवती को मानसी होटल ले गया। जल्द विवाह करने और स्पा सेंटर लगाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद बजरंग चौक परिसर का ऑरगा स्पा सेंटर चलाने दिया। युवती को विश्वास दिलाने के लिए संतोष ने स्पा सेंटर का करारनामा भी किया। उसके बाद संतोष उसे शहर के विभिन्न होटलों में ले जाकर रेप करने लगा जिससे वह गर्भवती हुई।

युवती ने संतोष से विवाह के बारे में पूछा तो उसने शराब पीकर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद संतोष उसे आदित्य अस्पताल ले गया और 20 जून, 2024 को गर्भपात कराया। उसके बाद युवती ने फिर विवाह के बारे में पूछा तो उसने साफ इनकार कर दिया। इस पर युवती ने पुंडलिक नगर पुलिस थाने जाकर शिकायत लिखवाई। गादे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पीएसआई कोलेकर कर रहे हैं।


Tags:    

Similar News