भगवान त्र्यंबकेश्वर के दर्शन कर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

  • गूजती रहा बम-बम भोले का नारा
  • भक्तों ने की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-17 14:58 GMT

डिजिटल डेस्क, त्र्यंबकेश्वर। सोमवती अमावस्या के मौके पर भगवान त्र्यंबकेश्वर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उत्तर भारतीयोंं के दूसरे श्रावण सोमवार का संयोग होन से भक्तों ने भगवान त्र्यंबकेश्वर के चरणों में नतमस्तक होकर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

सुबह से भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर भक्तों की कतारें लगी थी। दिन भर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दो सौ रुपए चंदा देकर दर्शन करने वालों की कतारें छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक पहुंची गई थी। पेड दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के दो घंटो से अधिक का समय लग रहा था। धर्मदर्शन पंडाल की कतारें लंबी रहीं। दर्शन के लिए पांच घंटों से अधिक समय लग रहा है।

कुशावर्त तीर्थ में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। अमावस्या पितृकार्य की तिथि मानी जाती है। इसलिए त्रिपिंडी श्राद्ध, पिंडदान आदि पितृकार्य करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे थे। भक्तों का ताता लगा रहा।


Tags:    

Similar News