Chhatrapati Sambhaji Nagar News: मजबूत महाराष्ट्र बनाने के लिए परिवर्तन महाशक्ति पार्टी के बगैर पर्याय नहीं

  • छत्रपति संभाजी राजे ने कहा परिवर्तन महाशक्ति पार्टी के बगैर पर्याय नहीं
  • मजबूत महाराष्ट्र बनाने के लिए बड़ा लक्ष्य

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-26 15:51 GMT

Chhatrapati Sambhaji Nagar News : स्वराज्य पार्टी प्रमुख छत्रपति संभाजी राजे ने मजबूत महाराष्ट्र का नारा लगाया। उन्होंने कहा तेलंगाना, कर्नाटक में किसानों को बढ़िया सुविधा दी जा रही है। तेलंगाना में किसानों काे 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। लेकिन हमने 75 साल में किसानों की परेशानी हल नहीं की। यह बहुत बड़ी खेदजनक बात है। महाराष्ट्र ने शिक्षा में आगे जाना चाहिए था। लेकिन यहां निजीकरण पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के जिले में भूम में स्वास्थ्य केंद्र की हालत खराब है। इसलिए मजबूत महाराष्ट्र बनाने के लिए परिवर्तन महाशक्ति के बगैर पर्याय नहीं है। इसलिए स्वराज्य पार्टी, प्रहार जनशक्ति पार्टी, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन, स्वतंत्र भारत पार्टी, महाराष्ट्र राज्य समिति, भारतीय जवान किसान पार्टी और अनेक संगठन अब एक साथ आए हैं।

परिवर्तन महाशक्ति की ओर से गुरुवार, 26 सितंबर को संत एकनाथ रंगमंदिर में पदाधिकारियों का संयुक्त सम्मेलन संपन्न हुआ। तब वें बोल रहे थे। मंच पर विधायक बच्चू कडू, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के पूर्व सांसद राजू शेट्‌टी, स्वतंत्र भारत पार्टी के वामनराव चटप, शंकर धोंडगे सहित अन्य उपस्थित थे। छत्रपति संभाजीराजे ने कहा कि 75 साल में रायगढ़, लोहागढ़, जयगढ़, शिवनेेरी किला, प्रतापगढ किला, जंजीरा किला, पन्हाला किला, सिंधुदुर्ग किला सहित अन्य किलें पर सरकार ने कीतना निधि दिया और कितना खर्च किया। इस पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। सरकार को किलों से कितना लगाव है। इसका पता चलेगा। सत्ताधारी छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लेते है। लेकिन शिवाजी महाराज के किलों पर ध्यान नहीं देते है। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर करोड़ो रुपए खर्च करने वाले थे। लेकिन ऐलान के अनुसार निधि खर्च नहीं किया गया, ऐसा आरेाप भी उन्होंने किया।

छत्रपति संभाजीराजे ने कहा कि 75 साल से सत्ताधारी कभी सत्ता में, तो कभी विपक्ष में है। जिस तरह से महाराष्ट्र का विकास होना चाहिए था। उस अनुसार सत्ताधारी और अभी के विपक्ष ने नहीं किया। इसलिए हम स्वच्छ दिल से एकसाथ आए है। महाराष्ट्र को पर्याय देने के लिए हम एकजुट हुए। परिवर्तन महाशक्ति के जरिए अनेक पार्टियों के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एकसाथ आए। हम सत्ता में क्यों नहीं आ सकते है। इस बारे में हमें गंभीरता से विचार करना होगा। मैं सभी को साथ लेकर चलने का काम करूंग। यह मेरा आपको वादा है, ऐसा भी उन्होंने कहा।

कार्यकर्ताओं ने देहातों में परिवर्तन महाशक्ति का भरोसा निर्माण करना चाहिए

विधायक बच्चू कडू ने कहा कि शिक्षकों के लिए आयोग पर अमल हो रहा है। लेकिन किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग के सिफारिशों पर अमल नहीं किया गया। जिलाधिकारी के ड्राइवर को वेतन 70 हजार और एसटी ड्राइवर को 12 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है। बजट का ढांचा बदल नहीं रहा है। इसलिए बजट में किसान, दिव्यांग, घरेलू महिला, एसटी ड्राइवर नहीं देखाई दे रहे है। जिससे हमें गुस्सा आ रहा है। गरीबों को इंसाफ देने के लिए सत्ताधारी की आंख नहीं खुल रही है। विधायकों पर सरकार बड़ी रकम खर्च कर रही है। गरीब लोगों को मकान बनाने के लिए सरकार डेढ़ लाख रुपए दे रही है। इसलिए सरकार को उखाडकर फेंकने के लिए हमने परिवर्तन महाशक्ति बनाई है। इस परिवर्तन लाने के लिए आप लोगों को देहातों से शहरों तक महाशक्ति खड़ा करना होगी। उसके बगैर परिवर्तन नहीं आएगा।

कल का महाराष्ट्र निर्माण करने के लिए हम सबको मिलकर परिवर्तन करना होगा

पूर्व सांसद राजू शेट्‌टी ने कहा कि कुछ नेता कभी महाविकास आघाडी में जाते है, तो कभी महायुति से दोस्ती बना लेते है। यह नेताओं को विचारांें से कोई लेना देना नहीं है। राजनीती में पैसा कमाने के लिए इधर से उधर चले जाते है। इसलिए चुनाव में अच्छे व्यक्ति को जीताकर लाए। गलत इंसान को जीताकर लोने से आम इंसान का जीना कठिन हो जाता है। महाराष्ट्र में यह परिस्थिति निर्माण हुई। अब आगामी दिनों में यह चित्र बदलने के लिए पूरी ताकत से काम करना होगा। जो लोगों पर हमने आरोप लगाए। वह अब भाजपा में चले गए। वहां पर जाने से उनके सारे आरोप साफ हो गए। महाराष्ट्र का 7/12 (सातबारा) यह मेहनतकश, गरीबों का है। महाराष्ट्र के लिए 105 हुतात्मा शहीद हुए। कल का महाराष्ट्र निर्माण करने के लिए हम सबको मिलकर परिवर्तन करना होगा, ऐसा उन्होंने कहा। कार्यक्रम में प्रहार जनशक्ति पार्टी के शहराध्यक्ष कुणाल राऊत, जे. के. जाधव, उद्धव मोहिते, विजय काकडे सहित अन्य उपस्थित थे।


 


Tags:    

Similar News