Jintur News: कर्ज से परेशान किसान ने कर ली आत्महत्या, घर में छत की बल्ली से लगाई फांसी

  • किसान ने की आत्महत्या कर्ज से था परेशान
  • जोगवाड़ा की घटना, गांव में पसरा मातम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-11 15:16 GMT

Jintur News : फसल नुकसान और कर्ज से परेशान एक किसान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से बेमौसम हो रही आफत की बारिश के कारण फसल बर्बाद हो रही थी। जिससे उसकी आमदनी में काफी कमी आ गई थी। ऊपर से फसल की कम कीमत मिलने और महंगे खाद बीज के कारण वो हताश हो गया था। उधारी लिए बीज का भुगतान समय पर नहीं होने से किसान परेशानी में था।

जोगवाड़ा के इस किसान का नाम आश्रोबा लखाड़े, उम्र 50 साल थी। जिसने निजी ऋण, बैंक ऋण और देनदारी से परेशान होकर छत में लगी लकड़ी की बल्ली के सहारे फांसी लगा ली। सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील अंधारे, पुहेका सूर्यकांत केजगीर, रामकिशन कोंडरे ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसका शव नीचे उतारा

आश्रोबा लाखाड़े को ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिंतूर ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। इस मामले में मृतक के बेटे गजानन लखाड़े की शिकायत पर चारथाना थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News