रोष: अमरावती जिप के 27 शिक्षकों ने नकारी केंद्र प्रमुख की पदोन्नति

  • 14 मुख्याध्यापक व 39 शिक्षकों को केंद्र प्रमुख पद पर पदोन्नति
  • पिछले कई दिनों से लंबित केंद्र प्रमुखों की पदोन्नति की प्रक्रिया हुई
  • अमरावती जिले में 139 केंद्र प्रमुखों के पद मंजूर

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-10 10:15 GMT

डिजिटल डेस्क, अमरावती । पिछले कई दिनों से लंबित केंद्र प्रमुखों की पदोन्नति की प्रक्रिया मंगलवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में जिप सभागृह में हुई। केंद्र प्रमुखों को 53 रिक्त पदों पर 14 मुख्याध्यापक व 39 शिक्षकोंं को समुपदेशन से पदोन्नति दी गई। किंतु 27 शिक्षकों ने पदोन्नति नकार दी। वहीं इस प्रक्रिया में 13 शिक्षक अनुपस्थित रहे। सूची से सेवानिवृत्त हुए 11 शिक्षकोंं के नाम हटाए गए हैं। जिले में 139 केंद्र प्रमुखों के पद मंजूर हैं। इसमें से 69 पद भर्ती से और 70 पद पदोन्नति पर भरना है। इसमें से 17 पद कार्यरत है। 53 पदों के लिए पदोन्नति की प्रक्रिया मंगलवार को अमल में लाई गई।

अखिल महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से इस पदोन्नति के लिए शिक्षण विभाग के पास प्रयास किए गए थे। सुबह 11 बजे से पदोन्नति के लिए प्रशिक्षित स्नातक विषय शिक्षक व मुख्याध्यापक इस तरह 166 लोगों को बुलाया गया था। जिसमें सर्वसाधारण के 160 में से 56 शिक्षकांे को जबकि दिव्यांग संवर्ग से 6 में से दो को केंद्र प्रमुख पद पदोन्नति दी गई है। इसमें 27 शिक्षकों ने पदोन्नति नकारी। 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम जेष्ठता सूची में रहने से हटाए गए। इसके अलावा 13 शिक्षक अनुपस्थित थे। जिससे सूची में शामिल 104 नंबर तक के शिक्षकों को इस पदोन्नति का लाभ मिला।

दोपहर 2 बजे तक यह प्रक्रिया अमल में लाई गई। इस समय सीईओ संगीता मोहपात्रा, शिक्षाधिकारी बुध्दभूषण सोनोने, उप शिक्षाधिकारी गजालाखान, विस्तार अधिकारी गंगाधर मोहने समेत इस प्रक्रिया में पंकज गुल्हाने, संजय मुंद्रे, प्रवीण जिचकार, संजय टेकाडे, शरद शहाकार, ऋषिकेश कोकाटे, श्याम देशमुख, विजय राऊत, संजय खडसे, विजय मालोकार, राहुल कालमेघ, संजय वाघमारे आदि मौजूद थे।

Tags:    

Similar News