भारत की कुछ रहस्यमय बातें, सुन कर उड़ जाएंगे होश

भारत की कुछ रहस्यमय बातें, सुन कर उड़ जाएंगे होश

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-26 08:21 GMT
भारत की कुछ रहस्यमय बातें, सुन कर उड़ जाएंगे होश

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत कई धर्मो और परंपराओं से घिरा हुआ है। यहां पर हर धर्म के देवी देवताओं को माना जाता है, लोकिन ऐसी कई बाते हैं इस देश में जिनके रहस्य आज तक लोगों के सामने नहीं आए है। इतना ही नहीं कई ऐसे चमत्कार हैं जिन पर विश्वास करना थोड़ा मुश्कील है। आइए आपको कुछ ऐसी ही अजब-गजब बातों से रुबरू कराते हैं। 

 

इस गांव में पैदा होते हैं जुड़वा बच्चे

कोडिनी गांव केरेला के मलप्पुरम जिले में स्थित है। इस गांव में पैदा हुए बच्चे ज्यादातर जुड़वा होते हैं। कोडिनी में 200 से अधिक जुड़वा बच्चे है और लगभग दो सेट्स के ट्रिपलेट्स है। इस घटना के पीछे की कहानी के बारे में कोई नहीं जानता लेकिन डॉक्टरों और शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि इस गांव के पानी में कुछ मौजूद है।

 

 

एक ऐसी जगह जहां नहीं है घर पर कोई दरवाजा

अहमदनगर से 35 किलोमीटर दूर स्थित शनी शिनगपुर नामक एक छोटा सा गांव है। शनि गांव शनि मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन यह प्रसिद्धि का एकमात्र दावा नहीं है। इस गांव के घरों में कोई दरवाजा नहीं है। यहां सिर्फ दरवाजों के फ्रेम हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां कभी चोरी नहीं होती है। इस गांव में अपराध दर शून्य है। यहां के निवासियों का मानना ​​है कि यह भगवान शनि की कृपा के कारण है।

 

300 कंकालों से घिरा है ये झील

रूपखण्ड झील, स्केलेटन झील के रूप में भी जानी जाती है। कहा जाता है कि ये झील किसी नरक से कम नहीं है। जब भी बर्फ पिघलती है उस समय झील की सतह के नीचे लगभग 300 कंकाल देखे जा सकते हैं। यह हिमालय में 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। फोरेंसिक परीक्षण से पता चला है कि लाश 15 वीं शताब्दी से संबंधित हैं।

 

इस रास्ते पर लगता है सब उल्टा पुल्टा

मेगनेटिक हिल, जिसे ग्रोविटी हिल भी कहा जाता है। असल में इस रास्ते की खास बात ये है कि जब भी आप किसी ढलान पर गाड़ी चला रहे हो आपको ऐसा लगता है कि आप चढ़ाई कर रहे हैं। ये पहाड़ी लद्दाख में लेह के पास समुद्र तल से 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं।

 

 

बंगाल के दलदल में दिखती है चमकती हुई रोशनी

पश्चिम बंगाल में एक रहस्यमय जगह है जहां पर चमकती हुई डरावनी रोशनी दिखाई देती है। ये पश्चिम बंगाल के दलदल में होता है। अंधेरे से घिरे हुए दलदल में ऐसी रोशनी ने दहशत पैदा कर रखी है। इस रोशनी ने जाने कितने मछुआरों की जाने ले रखी है।

Similar News