अजब गजब: दुनिया का ऐसा देश जहां कहीं गायब हो जाता है कूड़ा-कचड़ा, जानें क्या है गायब होने की वजह, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

  • दुनिया में कई देशों में हजारों टन में निकलता है कचरा
  • सिंगापुर में एक रात में हो जाता है कचरा गायब
  • सिंगापुर में प्लास्टिक क्रश करके बनाई जाती है रोड

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-17 10:15 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में हर जगह कचरा निकलता है। कचरा डंप करने के लिए हर जगह कई अलग-अलग तरीके निकाले गए हैं। जिससे कचरे को डंप करा जाता है। लेकिन एक ऐसा देश है जहां के कचरा डंप की कहानी सुनकर आपको काफी हैरानी होगी। आपको हम ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रातों रात कचरा गायब हो जाता है। गायब का मतलब है कि यहां पर ऐसे कचरा डंप करा जाता है कि किसी को पता ही नहीं चलता है कि कैसे कूड़ा डंप किया है क्योंकि डंपिंग प्रोसेस काफी तेज है और एक ही दिन में कूड़ा खत्म कर दिया जाता है।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि दुनिया में एक ऐसा देश है जहां कचरा एक रात में ही गायब हो जाता है। ये वीडियो सिंगापुर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाया जाया रहा है कि कैसे एक रात में ही कचरा डंप कर दिया जाता है। इसमें दिखाया जा रहा है कि हर रोज कचरा इकट्ठा होता है और प्लास्टिक को क्रश करके उसकी रोड बना दी जाती है। जिस वजह से सिंगापुर में बिल्कुल भी कचरा देखने नहीं मिलता है।

Full View

यह भी पढ़े -शेर को समझा पालतू जानवर तो मिला बड़ा झटका, शेर ने किया हमला, भागने की भी नहीं मिली जगह

वीडियो हो रहा है वायरल

इस वीडियो में अब तक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही कई लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। कई अमेरिकन्स ने कहा कि उनके देश की सरकार को भी कचरा डंप करने के लिए ऐसे ही प्रोसेस का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं एक ने सिंगापुर की तारीफ करते हुए बताया कि सिंगापुर खूबसूरत जगह है और बेहद साफ भी है। दूसरे ने कहा कि कई देशों को सिंगापुर को फॉलो करना चाहिए। 

Tags:    

Similar News