अजब गजब: जंगल में खाना ढूंढते हुए एक अनोखी गुफा में जा पहुंचा लड़का, जिसमें थी अलग ही दुनिया, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

  • जंगल में खाना ढूंढते हुए अनोखी गुफा में पहुंचा लड़का
  • गुफा थी जमीन के काफी फीट नीचे
  • उस गुफा में नदी से लेकर बादलों तक थीं सारी चीजें

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-09 09:53 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई सारी पुरानी कहानियों में आपने सुना होगा कि धरती के ऊपर जितनी दुनिया है उतनी ही धरती के नीचे भी है। ऐसा माना जाता है कि धरती के नीचे वाली दुनिया में राक्षस रहा करते थे। ऐसा हमने अब तक कहानियों में सुना था। लेकिन एक शख्स ने धरती के नीचे की दूसरी दुनिया ढूंढ निकाली है जो कि जमीन से करीब 265 मीटर नीचे है। इधर कोई छोटी जगह नहीं है बल्कि एक अलग दुनिया बसी हुई है।

कोई नहीं जानता था पहले

हम जिस जगह के बारे में बता रहे हैं, इसको पहले कोई नहीं जानता था। इस जगह को एक शख्स ने जंगल में खाना-पानी ढूंढने के दौरान पहली बार देखा था। उस शख्स को वियतनाम के फोंग न्हा के-बांग नेशनल पार्क में एक रास्ता मिला था। जो एक गुफा की तरफ जा रहा था। वो आदमी उस रास्ते पर चल पड़ा। उस शख्स को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि अंदर जा कर उसको ऐसा नजारा देखने मिलेगा।

गुफा के अंदर दूसरी दुनिया

खाना ढूंढने के लिए एक लड़का साल 1991 में एक गुफा में जा पहुंचा। जिसके अंदर उसको लगा कि खाने को कुछ मिलेगा। लेकिन उसे बहुत ही अजीब आवाजें आने लगीं जो कि तेज हवाओं के चलने और नदी के पानी के हिलने की आवाज थी। वो आदमी जमीन के 800 फीट नीचे पहुंच गया था तो, ऐसे में उसको घबराहट हुई और वो वापस लौट आया। उस आदमी की जब गुफाओं से जुड़ी रिसर्च संस्था से मुलाकात हुई तब उसने बातों-बातों में उस गुफा के बारे में बताया। जिसे सुनकर वो रिसर्चर्स भी दंग रह गए थे।

Full View

यह भी पढ़े -इंग्लैंड के एक गांव में आ रहीं रहस्यमयी चिट्ठियां, चिट्ठी पढ़कर गांव छोड़ रहे हैं लोग, जानें क्या है ऐसा जो लोगों को कर रहा मजबूर

क्या था गुफा में?

उस आदमी ने बताया कि, जमीन के नीचे नदियों से लेकर बादल तक सब कुछ है। बस परेशानी की एक ही बात थी कि वो आदमी उस गुफा में जाने का रास्ता भूल चुका था। उसने कई प्रयास किए जिसके बाद साल 2008 में उस आदमी ने वापस से गुफा ढूंढ निकाली और रिसर्चर्स को बताया। जब वो रिसर्चर्स यहां पहुंचे तो सच में नदी, बादल, चिड़िया, चमगादड़, बंदर के साथ-साथ कई और जानवर थे। 

Tags:    

Similar News