- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- COVID-19: पीएम मोदी ने Aarogya Setu...
COVID-19: पीएम मोदी ने Aarogya Setu ऐप डाउनलोड करने की अपील की, कोरोना से लड़ने में अहम बताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने बीते दिनों कोरोनावायरस (COVID-19) ट्रैकर ऐप Aarogya Setu (आरोग्य सेतु) लॉन्च किया था। इस एप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी अपने मोबाइल में "Aarogya Setu" एप को डाउनलोड करें। पीएम मोदी ने कहा है कि COVID-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "तकनीक की मदद से यह हमें अहम जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस एप को जितने ज्यादा से ज्यादा लोग इस्तेमाल करेंगे, यह उतना ही प्रभावी बनेगा।"
Aarogya Setu is an important step in our fight against COVID-19. By leveraging technology, it provides important information. As more and more people use it, it’s effectiveness will increase. I urge you all to download it.https://t.co/VaiPIjhxM2https://t.co/8Irj6ApmOQ pic.twitter.com/L91vaLlCCq
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2020
Aarogya Setu रखता है आपका ख्याल, ऐसे करें इस्तेमाल
ट्वीट में एप का लिंक भी साझा किया
इस ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने इस एप का लिंक भी साझा किया है। जिससे कि लोग इसे डाउनलोड कर सकें। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए इस एप को 2 अप्रैल को लॉन्च किया था। यह एप Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है।
एप देता है ये जानकारी
. ये ऐप हिन्दी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती एवं मराठी जैसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है।
. Aarogya Setu एप यूजर के स्मार्टफोन की लोकेशन को ट्रैक करता है।
. यह एप ब्लूटूथ के जरिए यह पता लगाता है कि यूजर संक्रमित मरीजों के संपर्क में है या नहीं। साथ ही दोनों में कितनी दूरी है।
पुरुष बन रहे कोरोना का निशाना, महिलाओं की अपेक्षा इतने अधिक पुरुष हुए संक्रमित
- . इस एप में उपयोग होने वाले ट्रेकिंग फीचर के जरिए ये यूजर्स को समय-समय पर अलर्ट करता रहता है।
- . इस एप में एक चैटबॉट दिया गया है, जो आपको इस कोविड 19 से संबंधित सभी सवालों के जवाब देता है।
- . एप यह भी बताता है कि आपमें इस वायरस के लक्षण है या नहीं।
- .इसमें कई राज्यों के हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध हैं।
Created On :   9 April 2020 12:33 PM IST