- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- Coronavirus: WHO ने FB मैसेंजर पर...
Coronavirus: WHO ने FB मैसेंजर पर इंटरैक्टिव कोविड-19 सेवा शुरू की, मिलेगी सही जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस को लेकर अब तक दुनिया के 200 से अधिक देशों में कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में लोग इससे बचाव और इसकी जानकारी के लिए इंटरनेट का उपयोग भी कर रहे हैं। लेकिन कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को गलत जानकारी मिलती है, इससे कई तरह के भ्रम उत्पन्न होते हैं। इसी को देखते हुए अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने फेसबुक मैसेंजर पर एक इंटरैक्टिव सर्विस शुरू की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोरोनावायरस को लेकर बढ़ रही अफवाहों पर रोक लगाने WHO ने एक नई चैटबॉट इंटरेक्टिव सर्विस शुरू की है। जिसके तहत लोगों को Covid-19 से जुड़ी सही जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
Covid-19: पीएम मोदी बोले Aaarogya Setu ऐप डाउनलोड करें, जानें इसकी खूबियां
यहां दी जानकारी
WHO ने अपनी इस नई सर्विस की जानकारी अपने आधिकारिक Facebook पेज के जरिए दी है। जिसमें लिखा है कि WHO की हेल्थ अलर्ट सर्विस लाइव कर दी गई है। अब यूजर्स मैसेंजर पर इस वायरस से संबंधित सटीक जानकरी उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं सोशल नेटवर्किंग कंपनी Facebook (फेसबुक) ने कहा है कि WHO, 1.3 अरब से अधिक मासिक सक्रिय यूजर्स तक पहुंच बनाएगा, जो अब सवाल पूछ सकेंगे और मैसेंजर पर WHO की "हेल्थ अलर्ट" इंटरैक्टिव सेवा से तुरंत जवाब पा सकते हैं। मैसेंजर में WHO, चैटबॉट Covid-19 से जुड़े अपडेट देगा।
करना होगा ये काम
मैसेंजर पर आकर यूजर्स को गेट स्टार्टेड में टैप करना होगा। इसके बाद मैसेंजर ओपन हो जाएगा। फिलहाल WHO Covid-19 चैटबॉट अंग्रेजी, स्पेनिश और अरबी भाषाओं में उपलब्ध है। जल्द ही यह सेवा अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जाएगी।
स्मार्टफोन से फैल सकता है Covid 19, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स
WhatsApp पर भी शुरू की सेवा
आपको बता दें कि इससे पहले WHO ने WhatsApp पर हेल्थ अलर्ट सर्विस शुरू की थी, जिससे वह 1.2 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच चुकी है।
Created On :   16 April 2020 12:46 PM IST