- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- हर तरफ चल रहा है घिबली ट्रेंड,...
Ghibli Trend: हर तरफ चल रहा है घिबली ट्रेंड, जानें क्या है घिबली स्टूडियो और क्यों है इतना फेमस?

- हर तरफ देखने को मिल रहा है घिबली एनिमेटेड फोटोज
- घिबली स्टूडियो है एक एनिमेशन स्टूडियो
- हयाओ मियाजाकी हैं इस स्टूडियो के फाउंडर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हर तरफ घिबली फोटोज का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। हर तरफ चैटजीपीटी की मदद से लोग अपनी पिक्चर को रिक्रिएट करके घिबली एनिमेशन में बदल रहे हैं। लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि ये घिबली एनिमेशन क्या है और कहां से शुरू हुआ है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। दरअसल घिबली जापान का एक एनिमेशन स्टूडियो है, जिसकी बनीं फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड्स तक मिल चुके हैं। इसको हायाओ मियाजाकी के साथ इसाको ताकाहाता और तोशियो सुजुकी ने किया था। अब चैटजीपीटी की मदद से यूजर्स किसी भी फोटो को एनिमेट कर पा रहे हैं और तो और पूरे सोशल मीडिया पर यही देखने को मिल रहा है। तो चलिए इस घिबली स्टूडियो और एनिमेशन से जुड़ी कुछ मुख्य बातें जानते हैं।
क्यों है घिबली स्टूडियो फेमस?
हायाको मियाजाकी और इसाको ताकाहाता की बनाई हुई एनिमेटेड फिल्मों ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। ये एनिमेशन एक ऐसा अनोखा स्टाइल है जिस पर बना घिबली स्टूडियो फिल्मों के एस्थेटिक्स को सही नाम देता है। इस स्टूडियो की साल 2003 में आई हुई फिल्म 'स्पिरिटेड अवे' को ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है। इसके बाद साल 2003 में ही रिलीज हुई फिल्म 'द बॉय एंड द हेरोन' को भी एकेडमी अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म को भी बेस्ट एनिमेटेड फीचर का ऑस्कर मिला था। इसलिए ये स्टूडियो अपनी एक अलग पहचान रखता है। इसका एनिमेशन तो शानदार है ही, साथ ही इसकी कहानियां भी बिल्कुल दिल में घर कर जाती हैं। कोई फिल्म मन को विचलित कर देती है तो कुछ सुकून देती हैं। किसी में भाई-बहन का प्यार देखने को मिलता है तो किसी के में दूसरी दुनिया में घूम लेते हैं।
घिबली स्टूडियो की कुछ फेमस मूवीज
इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए अगर आप घिबली स्टूडियो की मूवीज देखना चाहते हैं तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ ऐसी मूवीज लाए हैं जिनको देखकर आपका मन खुश भी हो सकता है और बहुत ज्यादा भारी भी। घिबली स्टूडियो की हर मूवीज में भर-भरकर इमोशंस होते हैं। तो चलिए उन मूवीज के नाम के बारे में जानते हैं: ग्रेव ऑफ द फायरफ्लाइज, प्रिंसेस मोनोनोके, ओनली येस्टर्डे, स्पिरिटेड अवे, वेन मार्नी वॉज देयर, पॉर्को रोसे, द बॉय एंड द हेरोन, एरिएटे, पोन्यो, फ्रॉम अप ऑन पॉपी हिल, व्हिस्पर ऑफ दी हार्ट्स।
Created On :   29 March 2025 11:25 PM IST